अज्ञात युवक ट्रेन से नीचे गिरा, हालत गंभीर
punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2017 - 10:58 AM (IST)
फगवाड़ा (जलोटा): गांव मेहटा के पास अज्ञात युवक के ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है।
रेलवे पुलिस फगवाड़ा ने बताया कि पुलिस ने घायल अज्ञात युवक को इलाज हेतु तुरंत सिविल अस्पताल फगवाड़ा भर्ती करवाया जहां से डाक्टरों ने उसे डी.एम.सी. लुधियाना के लिए रैफर कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।