दिन-दिहाड़े नौजवान का कत्ल, चंडीगढ़ से आया था अपने गांव वापस

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2019 - 11:28 AM (IST)

शेरपुर(सिंगला): ब्लाक शेरपुर के गांव कलेरां में एक नौजवान का दिन-दिहाड़े कत्ल हो गया। मृतक के पिता स्वर्ण सिंह ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है और उसकी पत्नी का देहांत हो चुका है। उसके 2 लड़के हैं जिनमें से एक लड़का दिल्ली और दूसरा लड़का चंडीगढ़ में काम करता है। 

स्वर्ण सिंह ने बताया कि मृतक सतनाम सिंह सोनी चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने के साथ-साथ आटो रिक्शा भी चलाता था। मृतक सतनाम सिंह सोनी 9 तारीख को चंडीगढ़ से वापस अपने गांव कलेरां के लिए आया था और वह रात को फ रवाही में अपने दोस्त के पास रुक गया। स्वर्ण सिंह ने बताया कि उसकी अपने लड़के सतनाम सिंह के साथ जब बात हुई तो उसने सतनाम सिंह को प्रात: 9 बजे गांव के गुरुद्वारा साहिब में आने को कहा क्योंकि वह गुरु घर में काम पर लगा हुआ था। इसके बाद सतनाम सिंह वहां आ गया और 10 बजे यह कहकर घर चला गया कि वह कपड़े बदलकर वापस काम पर आता है। जब सतनाम सिंह 1.30 बजे तक वापस गुरुद्वारा साहिब में न आया तो स्वर्ण सिंह ने घर जाकर देखा तो घर का बाहरी गेट खुला हुआ था और कमरों की लाइटें जल रही थीं। 

सतनाम सिंह को सभी कमरों में देखने के बाद जब वह स्टोर में पहुंचा तो उसके होश उड़ गए कि सतनाम सिंह का स्टोर में ही कत्ल हुआ पड़ा था। उसके सिर पर किसी लोहे के हथियार से कई बार प्रहार कर उसका सिर बुरा तरह कुचला हुआ था और छाती, मुंह व आंखों पर गंभीर चोटें लगी हुईं थी। कमरों का सारा समान बिखरा हुआ था और आधा तोला सोना, 18-19 हजार रुपए नकद, मृतक का मोबाइल व पर्स जिसमें सतनाम सिंह की नकद राशि, दुबई का ड्राइवरी लाइसैंस, ए.टी.एम. व और कागज पत्र गायब थे। 

उन्होंने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्तियों ने खून से लथपथ कपड़े आदि सबूत मिटाने की नीयत से घर के आंगन में आग लगाकर जला दिए थे। मृतक के पिता ने दुखी मन से बताया कि सतनाम सिंह को 11 अप्रैल आज के दिन लड़की वाले देखने के लिए आ रहे थे परन्तु भगवान को कुछ और ही मंजूर था। स्वर्ण सिंह ने बताया कि उसका किसी के साथ कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं है। इस संबंधी थाना सदर की पुलिस की तरफ  से अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ  कत्ल का मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाने उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। गांव कलेरां में आज उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना से गांव व आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई।           


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News