पड़ोस में रहते युवकों का कारनामा, बीच रास्ते घेर पहले आंखों में डाली मिर्च... फिर कर दिया ये कांड

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2024 - 06:07 PM (IST)

पंजाब डेस्क :  खन्ना में एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। यह घटना आज गुरुवार सुबह गांव घुड़ानी की है, जहां पर 2 हमलावरों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान युवक गंभीर घायल हो गया जिसे तुरन्त अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल हुए युवक की पहचान मनवीर सिंह के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मनवीर सुबह वेरका दूध डेयरी पर गया था, जहां पर हमलावरों पहले उसकी आंखों में मिर्च डाल दी और फिर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घायल मनवीर को पहले लुधियाना के पायल सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां पर भप्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी हालत को देखते हुए खन्ना सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित मनवीर ने बताया कि हमला करने वाले युवक उसके पड़ोस में रहते हैं और वह नशा बेचने व करने के आदी हैं। उन्हें कई बार ऐसा करने से रोका लेकिन उन्होंने एक न सुनी। यही नहीं हमलावरों ने उसकी बहन के साथ भी छेड़छाड़ की गई जिसके बाद उनके साथ लड़ाई झगड़ा भी हुआ। 

कई बार झगड़ा होने के बाद राजीनामा हो जाता था। लेकिन आज सुबह जब वह डेयरी पर गया था तो  उन्होंने उसी आंखों में मिर्च डाल दी और फिर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वहीं पायल थाना के SHO ने बताया कि हमला रंजिश के चलते किया गया है। हमलावरों की पहचान हो गई है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News