मोबाइल तोड़ने पर युवक का कर दिया कत्ल, दो आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jul 29, 2021 - 12:35 PM (IST)

बठिंडा (विजय): गत दिनों गांव नंगला के नजदीक युवक के कत्ल के मामले में पुलिस ने गांव नंगला के ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।एस.एस.पी. भुपिंद्रजीत सिंह विर्क ने बताया कि गत दिनों उक्त युवक रणजीत सिंह का शव नंगला के नजदीक खेतों से बरामद हुआ था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस को मौके पर ही एक टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ। उक्त फोन की डिटेल निकलवाने पर पता चला कि उक्त मोबाइल फोन गुरप्रीत सिंह गग्ग निवासी नंगला का है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है व उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। 

आरोपी ने बताया कि वह मृतक रणजीत सिंह व अन्य साथियों अमृतपाल सिंह लब्भू, अजय सिंह बब्बू बैटरी के साथ शराब पी रहा था। कुछ समय बाद अजय सिंह बैटरी घर चला गया। बाद में रणजीत सिंह की उसके साथ तकरार हो गई जिसके बाद रणजीत सिंह ने उसका फोन दीवार में मारकर तोड़ दिया। इससे उसने गुस्से में आकर ईंटें मारकर रणजीत सिंह का कत्ल कर दिया। इस मौके पर अमृतपाल सिंह लब्भू भी उपस्थित था। कत्ल करने के बाद दोनों वहां से अपने घर चले गए। पुलिस ने उक्त आरोपियों को केस में नामजद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News