साक्षी अरोड़ा की मौत का मामलाःदुल्हन का आरोपी पिता 2 दिन के रिमांड पर,साथी फरार

punjabkesari.in Tuesday, Feb 13, 2018 - 03:21 PM (IST)

होशियारपुर(अमरेन्द्र): छत्ता बाजार में शनिवार देर रात 11.30 बजे शादी समारोह के जश्न दौरान चली गोली से हुई साक्षी अरोड़ा की मौत के मामले में दुल्हन के आरोपी पिता अशोक खोसला को थाना सिटी पुलिस ने सी.जे.एम. आशीष साल्दी की अदालत में पेश किया। अदालत में पुलिस ने दलील दी कि इस मामले में दुनाली से फायरिंग करने वाला दूसरा आरोपी अशोक सेठी बंदूक सहित फरार चल रहा है अत: आरोपी अशोक खोसला से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड का आदेश दे। अदालत ने पुलिस की दलील को स्वीकार करते हुए अशोक खोसला का 2 दिन का पुलिस रिमांड दे दिया।

क्या कहते हैं एस.एस.पी.
सम्पर्क करने पर एस.एस.पी. जे. इलनचेलियन ने कहा कि पुलिस पहले ही खुशी के अवसर पर हवाई फायर करने या हथियारों का प्रदर्शन करने पर सुपी्रमकोर्ट के आदेश की सख्ती से पालना कर रही है। सभी मैरिज पैलेसों में भी इस पर रोक लगाई गई है फिर भी यदि कोई इसकी उल्लंघना करता है तो पुलिस उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करती है। इस मामले में भी कानून अपना काम सही दिशा में कर रहा है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News