पार्टी के बीच दुल्हन के तेवर देख दूल्हे वालों के उड़े होश, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2017 - 10:22 AM (IST)

डबवाली(संदीप): शनिवार शाम को जहां शादी की खुशी में रिश्तेदार, दूल्हा व उसके दोस्त पार्टी कर रहे थे, वहीं बीच पार्टी छोड़कर दुल्हन ने बवाल खड़ा कर दिया। यह मामला है डबवाली का जहां शादी के दूसरे दिन दूल्हे वालों के होश उड़ गए जब दुल्हन ने दूल्हे का घर पसंद नहीं आने के चलते डबवाली में रहने से मना कर दिया।

PunjabKesari

दूल्हे के परिवार वालों ने दुल्हन को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन दुल्हन शादी मानने से इन्कार करती रही। दुल्हन के तेवर से परेशान लड़के वालों ने पुलिस बुला ली। करीब 2 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन ने दूल्हे के साथ नहीं रहने को लेकर लिखित में बयान दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन को उसके रिश्तेदारों के साथ रवाना कर दिया गया। दुल्हन ने यह भी लिखकर दिया कि जब भी लड़के वाले तलाक देने को कहेंगे वह तलाक दे देगी। डबवाली के रहने वाले युवक का उसके एक रिश्तेदार ने चंडीगढ़ में रहने वाली लड़की के साथ रिश्ता करवाया था। रिश्ता करीब एक माह पहले हुआ था। इसके बाद लड़का व लड़की की मुलाकात हुई व कई दफा बातचीत हुई। 

शुक्रवार को पंजाब के राजपुरा के एक गुरुद्वारा साहिब में विवाह की रस्म अदा की गई। इसके बाद दुल्हन डबवाली में दूल्हे के घर पर आ गई। शनिवार दिन में शादी को लेकर डबवाली के निजी पैलेस में पार्टी रखी गई। इस दौरान ही दुल्हन का मूड बदल गया जिसके बाद उसने इस शादी को मानने से इन्कार करते हुए दूल्हे के साथ रहने से इन्कार कर दिया।  लड़के वालों के मुताबिक उन्होंने जब दुल्हन से बात की तो उसने बताया कि उसे लड़के वालों का घर पसंद नहीं है। हालांकि दुल्हन ने पुलिस की मौजूदगी में दिए अपने बयानों में कहा कि वह इस शादी से खुश नहीं है। उसने खुश न होने के पीछे का कोई कारण अपने बयान में नहीं बताया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News