विवाद दौरान मारने की नीयत से ताना पिस्तौल, 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Feb 08, 2023 - 11:18 AM (IST)

बठिंडा : थाना थर्मल पुलिस एक विवाद के दौरान एक व्यक्ति को मार देने की नीयत से उस पर पिस्तौल तानने के आरोपों में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार संदीप सिंह निवासी बठिंडा ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा का लड़का जसकरण सिंह नशे का आदी है व वह उसे नशा करने से रोकता था। गत दिन उसने जसकरण सिंह निवासी बठिंडा को एक अन्य व्यक्ति जसप्रीत सिंह निवासी सूरतिया के साथ रोज गार्डन के नजदीक मिल गया। उसने बताया कि उसने जसकरण को उक्त युवक के साथ घूमने से मना किया तो दोनों ने उससे बहस शुरू कर दी।

बाद में जसप्रीत सिंह ने अपना पिस्तौल निकाला व लोड करके उसे मार देने की नीयत से उस पर तान दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया व उससे एक 32 बोर पिस्तौल व 5 कारतूस बरामद कर लिए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News