18409 नशीली गोलियों और कैप्सूलों सहित 4 युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2019 - 03:53 PM (IST)

बटाला: आज थाना कादियां की पुलिस द्वारा भारी मात्रा में नशीली गोलियों और कैप्सूलों सहित 4 युवकों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

जानकारी देते एस.एच.ओ परमिन्द्र सिंह ने बताया कि आज पुलिस पार्टी जिसमें ए.एस.आई सुरिन्द्र सिंह, जसबीर सिंह, कुलविन्द्र सिंह, चौंकी इंचार्ज अशोक कुमार, बलदेव सिंह, सुखविन्द्र सिंह थे, ने अड्डा वडाला ग्रंथिया में नाका लगाया था कि इसी दौरान कुछ युवकों को शकी हालत में गांव अवान की ओर जाते देखा। उक्त युवक पुलिस को देखकर घबराकर भागने की कोशिश करने लगे, जिनको तुरंत पुलिस कर्मचारियों ने गिरफ्तार किया और उनकी तलाशी ली जिनसे 18409 नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद हुए। 

एस.एच.ओ ने बताया कि चारों युवकों की पहचान कर्मजीत सिंह पुत्र बख्शीश सिंह निवासी बटाला, अविनाश कुमार पुत्र तिलक राज निवासी बटाला, पाल सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी धीर, गुरलाल सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी धीर से हुई है। जिनके खिलाफ थाना कादियां में मुकदमा नंबर 44 जुर्म 22,61,85 एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत केस दर्ज कर दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News