विभिन्न हादसों में 2 अज्ञात व्यक्तियों की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 23, 2018 - 10:01 AM (IST)

पठानकोट (आदित्य): पठानकोट में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 अज्ञात लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने से पहले उनकी पहचान करने में जुट गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार बीती देर रात को किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल एक अज्ञात व्यक्ति को कुछ लोग उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवा गए थे परन्तु यहां डाक्टरी जांच में वह मृत पाया गया। हादसा कहां हुआ, मृतक कौन है, इस जांच को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 

वहीं 12 अक्तूबर को पठानकोट रेलवे स्टेशन के बाहर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए 70 वर्षीय अज्ञात ने भी दम तोड़ दिया। इनकी एक टांग बुरी तरह से फ्रैक्चर थी, जिसका उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा था। मामले की जांच कर रही डिवीजन नं.-1 की पुलिस अनुसार वह उक्त दोनों मृतकों की पहचान कर रही है। इसके लिए दोनों शव 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखे गए हैं। पहचान न होने की सूरत में दोनों शव अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम को सौंप दिए जाएंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News