नव विवाहित युवक ने की आत्महत्या

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 04:18 PM (IST)

दोरांगला (नंदा): सीमावर्ती गांव थम्मण के एक नव विवाहित युवक द्वारा आत्महत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव थम्मण निवासी युवक राजेश कुमार पुत्र तिलक राज का विवाह चार माह पूर्व हुआ था। राजेश के परिजनों के अनुसार राजेश काफी देर से दिमागी तौर पर परेशान रहता था और आज सुबह उसने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। 

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन दोरांगला के ए.एस.आई लेख राज ने मौके पर पहुंच कर मृतक राजेश का शव गुरदासपुर स्थित सिविल अस्पताल में भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News