हाइवे जाम करने वाले किसानों के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Dec 04, 2018 - 04:45 PM (IST)

टांडा-उड़मुड़(पंडित): प्राइवेट चीनी मिलों के ना चलने से आहत किसानों की ओर से शुरू किए गए आंदोलन दौरान सड़क जाम के प्रति पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए हाईवे जाम करने वाले किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

गत दिन मांझा किसान संघर्ष कमेटी की ओर से अपनी मांगों को ले कर सुबह लगभग 10 बजे से शाम 7 बजे तक ब्यास दरिया पुल के नजदीक टांडा श्रीहरगोबिंदपुर सड़क को जाम किया गया था। जिसके चलते ट्रैफिक प्रभावित होने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। टांडा पुलिस ने देर रात थाना मुखी एस.आई. बिक्रम सिंह के बयानों के आधार पर अनेकों किसानों के खिलाफ 283,भा/द  8-बी नेशनल हाईवे एक्ट 1956 अधीन मामला दर्ज किया है। 

पुलिस ने किसान कमेटी प्रधान बलविंदर सिंह, कमलजीत सिंह, हरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, दलीप सिंह, बलकार सिंह, बलजीत सिंह, तरनजीत सिंह, सुरजीत सिंह, जरनैल सिंह, हरमिंदर सिंह, गरीब सिंह, गुरदेव सिंह इत्यादि के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू की है।                                                                      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News