सड़क पर खड़े ट्रक से टकराया मोटरसाइकिल, चालक की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 02:52 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ (परमजीत सिंह मोमी, वरिंदर पंडित): टांडा-होशियारपुर मार्ग पर गांव क्लोया के नजदीक भयानक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी पंडोरी के रूप में हुई है। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ जब सुखविंदर सिंह गांव पंडोरी से होशियारपुर की ओर जा रहा था कि अचानक उसकी मोटरसाइकिल का कंट्रोल बिगड़ गया और वह सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

हादसा इतना भयानक था कि सुखविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी अड्डा सरां के इंचार्ज ए.एस.आई. सुरिंदर पाल सिंह तथा सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच एवं अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News