पुलिस कमिश्नर से मिले BJP नेता, BJP नेताओं के खिलाफ अभद्र वीडियो पर एक्शन की मांग

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 07:56 PM (IST)

जालंधर : आज जालंधर भाजपा के नगर निगम में पार्षद दल के नेता विपक्ष मनजीत सिंह टीटू की अध्यक्षता में सीनियर भाजपा नेता पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, जालंधर भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, महामंत्री राजेश कपूर जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से उनके कार्यालय में कुछ शरारती लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर वार्ड-55 से भाजपा पार्षद तरविंदर सोई व कैंट विधानसभा के अर्बन एस्टेट इलाके में जालंधर भाजपा आई.टी. सैल इंचार्ज दीपाली बागड़िया के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा लिखने बोलने की शिकायत विशाल सभरवाल, नवदीप जरेवाल, हरप्रीत सिंह, शबनी सिंह आदि के खिलाफ दर्ज करवाने पहुंचे।

इस अवसर पर पार्षद तरविंद्र सोई और भाजपा नेत्री दीपाली बागड़िया ने पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत और अभद्र विडियो की रिकॉर्डिंग रिकॉर्ड सहित दर्ज करवाई.जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने सभी भाजपा नेताओं को कहा कि इस मामले की जाँच करवा जल्द बनते दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कारवाई होगी। किसी को भी कानून तोड़ने नहीं दिया जाएगा। वहीं पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कुछ शरारती नेताओं के सहयोग समर्थन से कुछ शरारती लोग शरीफ नेताओं एवं लोगों को तंग कर उनकी छवि खराब कर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जिन पर प्रशासन को सख्ती से कानूनी कारवाई करनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने कहा किसी भी व्यक्ति को किसी भी राजनैतिक सामाजिक व्यक्ति के खिलाफ किसी भी प्रकार से अभद्र भाषा सोशल मीडिया पर नहीं बोलनी चाहिए। वहीं अभद्र भाषा बोलने वालो पर सख्त कानूनी कारवाई हो। इ

सी विषय पर बात करते जालंधर नगर निगम मे भाजपा पार्षद दल नेता मनजीत सिंह टीटू बोले हम सभी राजनैतिक पार्टियों के नेताओ का सम्मान करते हैं परन्तु अगर हमारे किसी भी पार्षद और कार्यकर्ता का अपमान साजिशन करेगा, वो नहीं होने देगें। दूसरी तरफ जालंधर भाजपा के महामंत्री ने सख्त शब्दों में बोलते हुए कहा पंजाब में भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्द लिखने बोलने वाले असामाजिक तत्वों पर यूपी, बिहार, गुजरात की तरह सख्त कानूनी डंडा शरारती तत्वों के खिलाफ चलना चाहिए।

इस मौके पर जालंधर भाजपा के उपप्रधान दर्शनलाल भगत, ऑफिस को-इंचार्ज योगेश मल्होत्रा, पार्षद पार्षद तरविंदर सोई, पार्षद कंवर सरताज, पार्षद अजय बब्बल, पार्षद पति अश्वनी धंड, पार्षद पुत्र कृष्ण मिनिया,मंडल प्रधान मनीष बल, दीपाली बागड़िया, ऋषि बहल, गौरव राय,अ र्जुन सिंह हैप्पी आदि मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News