नहीं होगा मेरिटॉन होटल पर एक्शन ! MD आए सामने, बोले- होटल पर न सील लगेगी, न टूटेगा''

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2026 - 05:44 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में मेरिटॉन होटल को नगर निगम की ओर से अंतिम नोटिस जारी किए जाने के बाद होटल के एमडी डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा सामने आए हैं। उन्होंने होटल को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं और लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि होटल में किसी भी प्रकार के नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया है।

डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा ने कहा कि होटल पर न तो किसी तरह की सील लगाने की कार्रवाई होने जा रही है और न ही किसी प्रकार का ध्वस्तीकरण (डिमोलिशन) किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग जानबूझकर होटल की छवि खराब करने और बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि होटल से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं और सभी दस्तावेज पूरी तरह वैध हैं। इसके अलावा होटल के निर्माण और संचालन के दौरान सभी आवश्यक नियमों और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया है। उन्होंने कहा कि होटल प्रबंधन कानून के दायरे में रहकर काम कर रहा है और किसी भी तरह की अनियमितता नहीं की गई है। होटल प्रबंधन का कहना है कि उनके पास सभी आवश्यक अनुमति और वैध दस्तावेज मौजूद हैं तथा वे कानून के अनुसार अपना पक्ष संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News