जालंधर शहर में क्रिसमस और नए साल पर सिर्फ 35 मिनट ही चलेंगे पटाखे: डी.सी.

punjabkesari.in Wednesday, Dec 16, 2020 - 12:09 PM (IST)

जालंधर(चोपड़ा): जिला मैजिस्ट्रेट घनश्याम थोरी ने जिले के अधिकार क्षेत्र में पटाखे चलाने पर पाबंदी लगाते हुए कहा कि लोग क्रिसमस और नए साल के उत्सव पर रात 11.55 से 12.30 बजे तक (केवल 35 मिनट) पटाखे चला सकते हैं।

जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा कि केवल ग्रीन पटाखे जिनमें बेरियम साल्ट या ऐंटीमनी, लिथियम, मर्करी, आर्सेनिक लैड्ड या स्टरोटियम क्रोमेट का प्रयोग नहीं होता, को बेचने और प्रयोग करने की आज्ञा दी जाएगी। थोरी ने कहा कि साइलेंस जोन जैसे कि अस्पतालों के नजदीक, शैक्षिक संस्थाओं, अदालतों के अलावा सूची गांव की सीमा के भीतर और आई.ओ.सी., बी.पी.सी.एल. और एच.पी.सी.एल. के तेल ट्रर्मिनलस के आसपास के क्षेत्रों की सीमा में पटाखे चलाने पर पूरी तरह पाबंदी होगी। उन्होंने कहा कि लोग माननीय पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट और पंजाब सरकार के निर्देशों की पालना करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News