पुलिस को मिली कामयाबी, अफीम सहित आरोपी काबू

punjabkesari.in Saturday, Mar 15, 2025 - 01:21 PM (IST)

लुधियाना  (राज) : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम सहित एक आरोपी को काबू किया है। गांव रूड़का से अफीम की सप्लाई देने आए नशा तस्कर को थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने काबू किया है। पकड़ा गए आरोपी की पहचान दलजीत सिंह उर्फ जीत, निवासी फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 600 ग्राम अफीम मिली है। आरोपी पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 

जानकारी देते हुए जांच अधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे। नजदीक हनुमान ढाबा के पास टैक्सी स्टेंड की तरफ से आ रहा था। जोकि आगे पुलिस को देखकर डर गया था। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली थी। जब तलाशी ली गई तो उसके पास से अफीम बरामद हुई, जोकि करीब 600 ग्राम थी। पुलिस आरोपी का रिमांड हासिल कर पूछताछ कर रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News