आर्थिक तंगी के कारण महिला ने लगाया फंदा

punjabkesari.in Wednesday, May 09, 2018 - 12:17 PM (IST)

लुधियाना (राम): अपने 2 बच्चों के साथ नैशनल कालोनी 33 फुटा रोड पर रह रही एक महिला द्वारा आर्थिक तंगी के चलते घर के अंदर ही पंखे से लटक कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान अनिता (35) पत्नी अशोक कुमार के रूप में हुई है।

जांच अधिकारी राजिन्द्र सिंह ने बताया कि महिला पिछले लम्बे समय से अपने पति व 2 बच्चों के साथ यहां रह रही थी, जबकि उनका तीसरा बच्चा बिहार में रह रहा था। करीब 2 माह पहले उसका पति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था जिस कारण घर का खर्च चलना मुश्किल हो गया था। 

आर्थिक तंगी के चलते मानसिक परेशान महिला ने अपने घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची थाना जमालपुर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के भाई सूरज कुमार के बयानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News