महानगर में डेंगू व कोरोना मरीजों का आना जारी, इतने नए केस आए सामने

punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2022 - 11:43 PM (IST)

लुधियाना (सहगल) : महानगर के प्रमुख अस्पतालों में आज डेंगू के 52 मरीज सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने इनमें 18 मरीजों में डेंगू की पुष्टि की है। इनमें 11 मरीज जिले के रहने वाले हैं, जबकि 7 दूसरे जिलों आदि से संबंधित हैं। 34 मरीजों को संदिग्ध श्रेणी में रखा गया है। जिले में सामने आए डेंगू के मरीजों में से 984 मरीजों में डेंगू की पुष्टि की गई है। 

वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लैब में भेजें पेंडिंग सैंपल्स में से आज तक 43 सैंपल की जांच की गई, इनमें एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 4 हो गई है। आज सामने आई कोरोना की रिपोर्ट के बाद पॉजिटिविटी दर 2.33 प्रतिशत हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News