सब्जी मंडी में पार्किंग ठेके की आड़ में अवैध कमाई, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 12:38 PM (IST)

लुधियाना (अनिल) : थाना जोधेवाल की पुलिस ने सब्जी मंडी में आने वाले वाहन चालकों से अवैध वसूली करने के आरोप में एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत करता रविंद्र सिंह पुत्र मंगत सिंह वासी सिविल सिटी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी कंपनी द्वारा सब्जी मंडी में आने वाले वाहनो की पार्किंग का ठेका लिया हुआ है परंतु भूपेंद्र सिंह विकल द्वारा सब्जी मंडी में आने वाले कई वाहनों से पार्किंग के पैसे नाजायज तरीके से वसूल किये जा रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी भूपेंद्र सिंह विकल पुत्र कवलजीत सिंह वासी पंजाबी बाग कॉलोनी सलेम टाबरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News