लोकसभा चुनाव : लुधियाना में इतने लोगों ने नहीं डाली वोट, जिला प्रशासन ने जारी किए आंकड़े

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2024 - 12:52 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): लोकसभा चुनाव के दौरान लुधियाना में शनिवार को हुई वोटिंग का फाइनल डाटा जिला प्रशासन द्वारा लंबे इंतजार के बाद रविवार को जारी कर दिया गया है, जिसके मुताबिक 701580 लोगों द्वारा वोट ही नहीं डाली गई। इस संबंध में अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो लुधियाना लोकसभा सीट पर वोटरों की संख्या 1758614 है। इनमें से सिर्फ 60.12 फीसदी लोगों द्वारा वोट के अधिकार का इस्तेमाल किया गया है। इसका आंकड़ा 1057034 बताया गया है इनमें 580468 पुरुष और 476530 महिलाएं शामिल हैं। 

आंकड़ों पर एक नजर 

-लुधियाना लोकसभा सीट पर वोटरों की संख्या 1758614
- कुल वोटिंग हुई 1057034
-701580 लोगों ने नहीं डाली वोट 
-मतदान प्रतिशत 60.12 फीसदी
-580468 पुरुष
- 476530 महिलाएं

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News