Ludhiana : कपड़ा फैक्टरी में लगी भीषण आग, 40 से अधिक पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 02:01 PM (IST)

लुधियाना (तरुण) : थाना दरेसी के अंर्तगत आते क्षेत्र बाल सिंह नगर गली नं. 11 में एक कपड़ा बनाने वाली 4 मंजिला फैक्टरी में भीष्ण आग लगने का समाचार प्राप्त हुआ। आगजनी में 2 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 5 कर्मचारियों को पड़ोसियों ने ताला तोडक़र बाहर निकाला जिस कारण उनकी जान बच गई।
सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। आगजनी में जानी नुकसान के अलावा लाखों की मशीनरी व धागा व तैयार माल जलकर राख हुआ है। आगजनी की घटना सुबह करीब साढ़े 6 बजे की है।

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्ष निटवियर नामक फर्म में इंटरलॉक मशीनरी लगी हुई है। जहां कपड़ा तैयार किया जाता है। बताया जा रहा है कि गत रात्रि फैक्टरी में नाइट डुयूटी चल रही थी, इस दौरान 7 कर्मचारी फैक्टरी के भीतर डुयूटी कर रहे थे। रात को मालिक ने फैक्टरी को बाहर से लॉक लगा दिया। सुबह करीब साढ़े 6 बजे फैक्टरी से धुंआ निकलने लगा। करीब साढ़े 7 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली। इस दौरान फैक्टरी के भीतर कर्मचारियों ने दरवाजा जोर-जोर से बजाया तो पड़ोसियों ने फैक्टरी का ताला तोड़ा ओर 5 कर्मचारियों को बाहर निकाला, जबकि 2 कर्मचारी बाहर नहीं निकल सके, जिनकी जलकर मौत हो गई। कयास लगाए जा रहे कि फैक्टरी के भीतर अगिनश्मन यंत्र भी नही थे।

PunjabKesari

इस संबधी इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि 7 कर्मचारी फैक्टरी के भीतर काम कर रहे थे। 5 को फैक्टरी से बाहर निकला लिया गया। जबकि 2 कर्मचारियों की जलकर मौत हुई है। फैक्टरी मालिक ने बाहर से लॉक लगा रखा था। फैक्टरी मालिक फरार है। पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। वहीं सूत्रों के अनुसार थाना दरेसी की पुलिस ने फैक्टरी मालिक के एक नजदीकी रिश्तेदार को हिरासत में लिया है।

PunjabKesari

दूसरी मंजिल से मिले 2 शव

मरने वालों में एक शख्स पंजाबी मूल व दूसरा प्रवासी मूल का बताया जा रहा है। दूसरी मंजिल पर नाइट डुयूटी के दौरान दोनों कर्मचारी काम कर रहे थे। कयास लगाए जा रहे है कि दोनों की दम घुटने से मौत हुई है। दोनों के शव दूसरी मंजिल से दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बाहर निकाले है।

PunjabKesari

फायर ब्रिगेड को नहीं मिली सही जानकारी

फायर ब्रिगेड के सुप्रवाइजर राजन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तुरंत गाड़ियां मौके पर पहुंची परंतु वहां उन्हें कोई भी सही जानकारी देने वाला नही था। उन्हें जानकारी नहीं मिल सकी कि कितने आदमी भीतर है। अगर समय रहते उन्हें सही जानकारी मिलती तो जान गंवाने वाले 2 व्यक्तियों को बचाया जा सकता था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News