Kulhad Pizza Couple: निहंगों के साथ विवाद के बाद Post हुई एक नई Video, कह दी ये बड़ी बात

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2024 - 12:00 PM (IST)

पंजाब डेस्कः  जालंधर का मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल  अपनी Videos को लेकर काफी सुर्खियों में है। दरअसल, पिछले दिनों निहंग सिंहों द्वारा कपल की दुकान के बाहर हंगामा किया गया था,   निहंगों को सोशल मीडिया पर कपल द्वारा डाली जा रही अश्लील पोस्ट को लेकर शिकायत थी।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sehaj Arora (Kulhad Pizza) 🇮🇳 (@sehaj_arora_)

 

इस घटना के बाद कुल्हड़ पिज्जा कपल सुरक्षा के लिए हाई कोर्ट पहुंचे थे। अब हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश जारी किए हैं। दरअसल, निहंग सिंह की ओर से कुल्हड़ पिज्जा कपल के सहज अरोड़ा को पगड़ी बांधने को लेकर भी सवाल उठाए गए थे, जिसके चलते सुरक्षा के लिए कुल्हड़ पिज्जा दंपति हाईकोर्ट पहुंचे थे। 


निहंग सिंहों से विवाद के बाद कुल्हड़ पिज्जा कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सहज अरोड़ा नई खाने वाली डिश बनाते नजर आ रहे हैं।  कमेंट्स में लोग उन्हें ट्रोल करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। वहीं  सहज ने ट्रोलर के कमेंट्स का जवाब देते हुए कमेंट किया कि जिन लोगों को हमारा वीडियो पसंद नहीं आ रहा है, वे वीडियो को इग्नोर कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं। हमें अपना काम करने दीजिए, आपको नहीं पसंद Unfollow करें, हालांकि अब सहज अरोड़ा ने उस वीडियो के कमेंट्स बंद कर दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News