दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को परेशान करने के आरोप, मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Oct 06, 2024 - 06:30 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): विवाहिता को दहेज की मंग को लेकर परेशान करने की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. की दी शिकायत में अमरजीत कौर पुत्री जोन्दिर पाल निवासी महालों नवांशहर ने बताया कि उसकी शादी कुलविन्दर पुत्र बलवीर राम निवासी बहिराम के साथ 2 अक्तूबर, 2022 को धार्मिक रीति रिवाजों के तहत हुई थी।

उसने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है तथा उसकी माता लोगों के घरों का कामकाज करके गुजारा करती है। उसने बताया कि शादी के बाद उसके एक लड़का है जो 8 महीने का हो चुका है। शादी के 2 महीनों के बाद ही उसके ससुराल पक्ष ने उसे दहेज लाने के लिए परेशान करना शुरु कर दिया। उसने बताया कि उसकी शादी गुरुद्वारा साहिब द्वारा दी गई मदद से हो पाई थी। उसकी माता उसके ससुराल पक्ष की दहेज की मांग को पूरा कर पाने में असमर्थ है।

विवाहिता ने बताया कि ससुराल पक्ष उसे वापिस मायके भेजने में लगा है तथा बसाना नही चाहते है। उसने ससुराल पक्ष की ओर से उसका बच्चा छीनने का प्रयास करने तथा उसके साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।

एस.एस.पी.को दी शिकायत में उसने इन्साफ की मांग करते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरांत दी गई नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना बहराम की पुलिस ने पति कुलविन्दर पुत्र बलवीर राम निवासी बहराम के खिलाफ धारा 498-ए. के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News