झांसे में लेकर लाखों की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2024 - 05:25 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): आस्ट्रेलिया से जान-पहचान के झांसे में लेकर 7.20 लाख रुपए की राशि बैंक खातों में ट्रांस्फर करवाने वाले 2 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में दलवीर सिंह पुत्र कर्मजीत सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसे उसके मोबाईल फोन पर एक कॉल आई थी जिसमें कॉलर ने बताया कि वह आस्ट्रेलिया से कमल बोल रहा है। उक्त कॉलर ने उसे बातों में लेकर उसके खाते में 12,90,400 रुपए की राशि भेजने के लिए कहा। जिसके लिए उसने उसका बैंक खाता मांगा। 

शिकायकर्ता ने बताया कि उसने उक्त कॉलर को अपना बैंक खाता व्हाट्सअप पर भेज दिया। अगले दिन उसे उक्त कॉलर ने फोन करके कहा कि उसके खाते में उक्त राशि ट्रांसफर कर दी गई है जो उन्हें 24 घंटों में मिल जाएगी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने पुन: उसे फोन करके उसे एक अन्य व्यक्ति को राशि भेजने की मांग की है। दलवीर सिंह ने बताया कि उसकी जरुरत को देखते हुए उसने उक्त व्यक्ति के खाते में 2 लाख रुपए ट्रांसफर करवा दिए।
 
इस उपरान्त उसने उससे बार-बार ओर भी राशि ट्रांसफर करने के लिए कहा तथा इस तरह उसने उक्त कालर के कहने पर 7.20 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। पुन: राशि की मांग करने पर जब उसने बैंक में जाकर यह बात बताई तो उसे पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में उसने अपनी राशि वापिस करवाने तथा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने की मांग की है। उक्त शिकायत की जांच इंचार्ज साईबर क्राईम की ओर से करने के उपरान्त दी गई नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना बहराम की पुलिस ने 2 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News