Chocolate से बने 106 किलो के गणेशजी, अनोखे तरीके से होगा विसर्जन(Photo)

punjabkesari.in Tuesday, Sep 03, 2019 - 05:24 PM (IST)

लुधियाना: गणेश चतुर्थी के अवसर पर देश भर में गणेशजी की भव्य पूजा हो रही है। गणेशजी भगवान होने के साथ ही लोगों के दोस्त और उनके दुख-सुख के साथी हैं। इसलिए गणेशजी को भक्तों ने कई जगह अनोखे रूप में इस बार भी आमंत्रित किया है। वहीं लुधियाना में गणेशजी जी की एक मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी है। इसकी वजह यह है कि मूर्ति को खास तरीके से तैयार किया गया है। आम लोगों को इको फ्रेंडली गणेश चतुर्थी मनाने का संदेश देने के लिए बेलफ्रांस बेकरी द्वारा 106 किलो के चॉकलेट के गणेश तैयार किया है।

चॉकलेट से निर्मित गणेश जी

चॉकलेट गणेश को तैयार करने में 3 दिन का समय लगा है। खास बात है कि गणेश की मूर्ति एक जगह पर रखकर दूध में विसर्जित की जाएगी। चॉकलेट दूध का शेक तैयार कर गरीब बच्चों में प्रसाद के तौर पर बांटा जाएगा। बताने योग्य है कि हर साल बेलफ्रांस की तरफ से गणेश चतुर्थी इसी अंदाज में मनाई जाती है। चॉकलेट से गणेश की मूर्ति तैयार करने वाले हरजिंदर सिंह बताते हैं कि आम तौर पर देखने में आया है कि लोग बाजार से गणेश की मूर्ति लेकर आते हैं जिसे पी.ओ.पी. या फिर किसी अन्य चीज से तैयार किया जाता है। इन मूर्तियों को बनाने में कैमिकल रंग का इस्तेमाल किया जाता है।

चॉकलेट के गणेश जी
इन मूर्तियों का नदी में विसर्जन किया जाता है जोकि पानी को भी दूषित करती हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए चॉकलेट गणेश को तैयार किया जाता है। इसे दूध में विसर्जित कर इसका शेक तैयार किया जाता है। इस शेक को प्रसाद के तौर पर गरीब बच्चों में बांटा जाता है। गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। यह त्यौहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है किन्तु महाराष्ट्र में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन गणेश का जन्म हुआ था।

पिछले साल भी चॉकलेट के गणेश जी निर्मित किया था।

गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है। कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का 9 दिन तक पूजन किया जाता है। बड़ी संख्या में आसपास के लोग दर्शन करने पहुंचते हैं। 9 दिन के बाद गाजे बाजे से श्री गणेश प्रतिमा को किसी तालाब इत्यादि जल में विसर्जित किया जाता है।

पिछले साल चॉकलेट से निर्मित गणेश जी की फाइल फोटो


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News