नाभा जेल में भूख हड़ताल पर बैठे 19 बन्दी सिंह, रखी ये मांग

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 03:37 PM (IST)

नाभा(राहुल): नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल की बैरक के 19 बन्दी सिंह भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। कुछ दिन पहले प्रशासनिक आधार पर उच्च आधिकारियों के कहने पर जेल के 5 बंदी सिंहों को पंजाब की अलग-अलग जेलों में तबदील कर दिया गया था, जिस कारण उनको वापस लाने की मांग को लेकर यह 19 बन्दी सिंह भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक बलवीर सिंह (कपूरथला जेल), जसप्रीत सिंह उर्फ निहाल (लुधियाना जेल) रमनदीप सिंह उर्फ गोल्डी (फरीदकोट जेल) मान सिंह (फिरोजपुर जेल) और हरविन्दर सिंह (रोपड़ जेल) को तबदील कर दिया गया है, जिस करके यह 19 बंदी सिंह भूख हड़ताल पर चले गए हैं। इन बंदी सिंहों के सम्बन्ध में श्री अकाल तख्त साहब के जत्थेदार की तरफ से एक लिखित पत्र पंजाब सरकार को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इन बंदी सिंहों के मसले को जल्द से जल्द हल किया जाए। इस सम्बन्ध में नाभा मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल के सुपिरडैंट रमनदीप सिंह ने कहा कि इन 5 बंदी सिंहों को प्रशासनिक आधार पर उच्च आधिकारियों के कहने पर तबदील किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News