लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, बरामद हुआ सामान
punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2023 - 01:19 PM (IST)

गुरदासपुर: जिले में बेखफ लुटेरों ने आतंक मचा रखा है। इसी के चलते कादियां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटपाट के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरमनप्रीत सिंह और विनय सिंह निवासी गांव लोहचप के रूप में हुई है। पुलिस ने इनसे लूटा हुआ पर्स, 2500 रुपए, मोबाइल फोन, सोने का कोका और लूट के दौरान इस्तेमाल की गई स्कूटरी बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंधी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी विजय कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उक्त आरोपी हरमनप्रीत सिंह और विनय सिंह फरार चल रहे थे, जिनको पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। बड़ी सफलता हासिल करते हुए इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। खालदा शम्स पत्नी बशीर निवासी दारुल सलाम कोठी मस्जिद जा रही थी। रास्ते में स्कूटरी सवार उक्त तीनों आरोपियों ने उसका पर्स छीन लिया था। जिसमें 2500 रुपए और एक मोबाइल था, जिसके आरोप में थाना कादियां में 29 अगस्त को तीनों लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here