2 दोस्त खर्चे पूरे करने के लिए बने नशा तस्कर, 1 किलो अफीम सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2023 - 07:07 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि): अपने खर्चे और शोक पूरे करने के लिए 2 ग्रैजुएट दोस्त नशा तस्कर बन गए और अमृतसर से अपनी हांडा सिटी कार में अफीम लाकर शहर में सप्लाई करने लग पड़े। जिन्हें सी.आई.ए-3 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंचार्ज इंस्पैक्टर अवतार सिंह के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमनजोत सिंह (23) और मनजोत सिंह कलसी (22) के रुप में हुई है। दोनों मैड कालोनी,शिमलापुरी के रहने वाले है और बी.ए. पास गहरे दोस्त है।  पुलिस ने बुधवार को सूचना के आधार पर टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर रखी थी,तभी अमृतसर से अफीम लेकर आ आते समय दबोच लिया और कब्जे से 1 किलो अफीम बरामद कर थाना लाडोवाल में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर 1 दिन के रिमांड पर गहनता से पूछताछ कर रही है।
वहीं इंस्पैक्टर अवतार के अनुसार अमनजोत सिंह का खुद का सर्विस सैंटर है,जबकि कलसी विदेश जाने की तैयारी कर रहा है,इसी लिए आईलैट्स की पढ़ाई कर रहा है। दोनों अमृतसर से जिस तस्कर से अफीम लेकर आए है,उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News