पदोन्नति के बाद 2 IPS अधिकारियों को डी.जी.पी. ने किया सम्मानित

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2023 - 05:08 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में पुलिस उप महानिरीक्षक के रूप में पदोन्नत किए गए 5 आईपीएस अधिकारियों में से दो आफिसरों राकेश कौशल और अजय मालूजा को आज डी.जी.पी. पंजाब द्वारा सम्मानित किया गया। यह समारोह डी.जी.पी. पंजाब के कार्यालय में आयोजित किया गया था, जिस दौरान डी.जी.पी. गौरव यादव ने दोनों अधिकारियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जतिंद्र औलख आई.जी.पी. इंटेलिजेंस पंजाब और सुखचैन सिंह गिल आईजीपी मुख्यालय पंजाब भी मौजूद थे। बता दें कि पांच आई.पी.एस. अधिकारियों को अभी हाल ही में डिप्टी इंस्पैक्टर जनरल आफ पुलिस के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिनमें से दो अधिकारियों को आज सम्मानित किया गया।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News