कोरोना का बढ़ता कहर: 2 मरीजों की मौत, हैल्थ वर्कर्स सहित इतने केस पॉजिटिव

punjabkesari.in Wednesday, Jan 12, 2022 - 08:26 PM (IST)

लुधियाना (सहगल): कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण हालात पहले से ज्यादा खराब होते दिखाई दे रहे हैं। पिछले 24 घंटों में जिले के अस्पतालों में 801 पॉजिटिव मरीज सामने आए जबकि 2 मरीजों की मौत हो गई। पॉजिटिव मरीजों में 18 वर्ष आयु से कम के भी काफी मरीज सामने आ रहे हैं। 801 मरीजों में 724 जिले के रहने वाले हैं जबकि 77 दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित है। जिन 2 मरीजों की मौत हुई उनमें एक 66 वर्षीय पुरुष सी.एम.सी. अस्पताल के निकट रहने वाला था और उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती था। जबकि दूसरा मृतक मरीज फतेहगढ़ साहब का रहने वाला था।

पॉजिटिव मरीजों में 45 हेल्थ केयर वर्कर भी शामिल है। पिछले 12 दिनों में 322 हेल्थ केयर वर्कर संक्रमित होकर सामने आ चुके हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर एस.पी. सिंह ने बताया जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 92141 हो गई है इनमें 85759 मरीज ठीक हो चुके हैं, 2126 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4256 हो गई है इनमें 4184 मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। डॉ. एस.पी. ने बताया कि 39 मरीजों को आज ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पतालों में 117 मरीज उपचाराधीन है। इनमें 72 जिले के रहने वाले हैं। 5 मरीजों को हालत गंभीर होने के कारण वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है जिनमें 3 जिले के रहने वाले हैं।

उल्लेखनीय है कि सामने आ रहे पॉजिटिव मरीजों में बच्चे भी शामिल हैं क्योंकि किसी घर में एक मरीज को संक्रमण होने पर सारे परिवार में संक्रमण पाया जाता है। इसमें 18 साल आयु से कम के बच्चे भी पॉजिटिव आ रहे हैं जिनकी आयु 8 से 18 साल है एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संक्रमण हर आयु वर्ग के बच्चों में फैल रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News