Pakistan ने रिहा किए 203 भारतीय मछुआरे, SGPC ने Border पर लगाया लंगर

punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2023 - 11:05 AM (IST)

अमृतसर: कैदियों की अदला-बदली को लेकर भारत व पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के तहत आज पाकिस्तान की सरकार ने 203 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार देर रात वतन लौटने पर एस.जी.पी.सी. के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी, सचिव प्रताप सिंह, मैनेजर सतनाम सिंह, सुपरिटेंडेंट एसजीपीसी राजेंद्र सिंह रूबी अटारी के विशेष प्रयास के फलस्वरूप पिछले 2 दिन से भूख की मार झेल रहे भारतीय मछुआरों के लिए अटारी सीमा में देर रात लंगर का प्रबंध किया गया था ।

ये सभी मछुआरे मछली पकड़ते हुए पाकिस्तान की समुद्री लिंगा पार रहे थे, जिसके बाद इनको गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल सजा पूरी करने के बाद इनको छोड़ दिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News