ड्रग रैकेट केस में दो नाइजीरियन समेत तीन युवक पकड़े
punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2017 - 03:22 PM (IST)
जालंधर(सोनू): कमिश्नरेट पुलिस ने ड्रग रैकेट केस में कुछ दिन पहले पकड़े गए नाइजीरियन चार्लस एंथनी के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाइजीरियन और एक भारतीय शामिल है। इनके पास से 18 मोबाइल बरामद हुए है। डी.सी.पी. इनवेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि चार्लस नशा तस्कर है और जांच दौरान ये तीनों भी शक के घेरे में आ गए। आरोपियों की पहचान नाइजीरिया के ओकोये डिस्टाइन, एलेक्स और फगवाड़ा के जतिंदर के रूप में हुई है। इनसे पूछताछ की जा रही है कि वह चार्लस के साथ कब से जुड़े हैं। बता दें कि इससे पहले पुलिस द्वारा बिल्ला मर्डर केस में जमानत पर आए वरिंदर सिंह उर्फ राजन कोचर पर नाइजीरियन को ड्रग मनी देने का आरोप था।