3 लाख 96 हजार नशीली गोलियां सहित मेडिकल स्टोर वाला गिरफ्फ्तार

punjabkesari.in Thursday, May 03, 2018 - 09:45 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर शहर की पुलिस ने इंस्पैक्टर जसबीर सिंह एस.एच.ओ. और ए.एस.आई. सुखमंदर सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर रेड करते हुए एक गोदाम से 3 लाख 9600 नशीली गोलियां बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

इस संबंधी एस.एच.ओ. जसवीर सिंह इंस्पैक्टर ने बताया कि ए.एस.आई. सुखमंदर सिंह व पुलिस पार्टी को गुप्त सूचना मिली थी कि अश्विनी और साहिल ने मल्लवाल रोड पर एक गोदाम में नशीली दवाइयां स्टोर की हुई हैं और वे उन्हें आगे बेचते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गोदाम पर रेड करते हुए ट्रैमाडोल और ऐलपरैक्स आदि की 3 लाख 9600 नशीली गोलियां बरामद करते हुए साहिल को गिरफ्तार किया है और अश्विनी तथा साहिल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News