डेंगू से 3 मरीजों की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Sep 05, 2018 - 08:09 AM (IST)

लुधियाना (सहगल): महानगर में डेंगू से 3 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें 2 मरीज सी.एम.सी. व 1 पी.जी.आई. चंडीगढ़ में भर्ती था। तीनों मरीजों में विक्रमजीत सिंह (22), गगनदीप सिंह (26) तथा तीसरा बाजड़ा गांव वासी युवराज (6) शामिल है। युवराज पी.जी.आई. चंडीगढ़ में भर्ती था। इन तीनों मरीजों में डेंगू की पुष्टि अस्पतालों द्वारा की गई। 

जिला मलेरिया अफसर डा. रमेश भगत ने बताया कि उन्होंने मरीजों में सैंपल क्रॉस चैकिंग के लिए भेजे हैं, जिनकी पुष्टि बाद में की जाएगी। नैशनल वैक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के स्टेट प्रोग्राम अफसर डा. गगनदीप सिंह ने 3 अन्य मरीजों में डेंगू से मौत होने की पुष्टि की है। इनमें 1 मोहाली, 1 फतेहगढ़ साहिब तथा 1 जालंधर का रहने वाला है। फिलहाल इन्हें भी संदिग्ध श्रेणी में रखा गया है। राज्य में डेंगू से अब तक 6 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 400 के करीब डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News