पंजाब को जर्मनी से खास नस्ल के मिले 4 बैल, राज्य को होगा यह फायदा

punjabkesari.in Monday, Dec 28, 2020 - 11:22 AM (IST)

चंडीगढ़(अश्वनी): जर्मनी से उत्तम नस्ल के मंगवाए होलस्टीन फ्राईसियन नस्ल के बैलों में से पंजाब को 4 बैल मिले हैं। पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने देश में क्रॉसब्रीड गाय के जर्म प्लाज्मा में सुधार के लिए जर्मनी से यह उत्तम नस्ल के बैल मंगवाए हैं। 

पंजाब को मुहैया करवाए गए उत्तम नस्ल के इन बैलों से राज्य में न सिर्फ दूध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राज्य में दुधारू पशुओं की नस्ल में भी सुधार होगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव वी.के. जंजूआ ने बताया कि बैल 10 से 12 माह की उम्र के हैं और 2 सालों में सीमन उत्पादन सही तरह से शुरू हो जाएगा। पहले साल दौरान करीब 8000-10000 सीमन स्ट्राज के उत्पादन की उम्मीद की जा रही है, जो आने वाले सालों में 25,000 सीमन स्ट्राज तक बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि विदेशी जर्म प्लाज्मा को स्थानीय जीन पुल में शामिल किया जाएगा, जिसके नतीजे के तौर पर नस्ल में सुधार होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News