Gurdaspur : पुलवामा के वीर को श्रद्धांजलि, पिता बोले– बेटे का सपना पूरा करे सरकार

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 12:07 PM (IST)

दीनानगर ( हरजिंदर सिंह गोराया) : 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सी.आर.पी.एफ जवानों की गाड़ी पर हुए फिदायीन हमले में  सी.आर.पी.एफ के 40 जांबाज जवानों की शहादत हुई थी उस फिदायीन हमले में शहीद हुए दीनानगर के सी.आर.पी.एफ की 75 बटालियन के कांस्टेबल मनिंदर सिंह का 7वां बलिदान दिवस मनाया गया जिसमें सी.जी.एम (चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट) -कम-सचिव जिला कानूनी ऑथोरिटी गुरदासपुर हरप्रीत सिंह बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। 

इनके अलावा 25 मैक यूनिट के कमांडिंग अफसर कर्नल विश्वनाथ सीजी, 3 जैक एल.आई यूनिट से लेफ्टीनेंट बी.एस नेगी भी शामिल हुए और शाहिद को श्रद्धा के फूल अर्पित किए। वही शहीद परिवार ने कहा कि बड़े बेटे मनिंदर सिंह की शहादत के बाद छोटे बेटे लखवीश सिंह अत्री जो कि पहले सीआरपीएफ में कांस्टेबल था उसे पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती किया गया था ताकि वह जिले में रहकर अपने बुजुर्ग पिता की सेवा कर सके उसे सरकार ने अभी तक तरक्की नहीं दी पिता ने कहा कि सरकार उससे तरक्की देकर ऑफिसर बनाए क्योंकि उसके बड़े बेटे का भी ऑफिसर बनने का सपना था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News