बड़ी खबर : बच्चे के खेल ने ली पिता की जान, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Monday, Jul 31, 2023 - 03:35 PM (IST)

लुधियाना : लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां अचानक 9 वर्ष के एक बच्चे से गोली चल गई जो उसके पिता को लगी। इस घटना के बाद बच्चे के पिता की मौत हो गई और घर में पलों में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार दलजीत सिंह निवासी अकालगढ़ खुर्द अपनी कार में पत्नी और बेटे के साथ अपनी बहन के घर संधारा देने जा रहा था। 

इस दौरान गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे बेटे के हाथ पिता की पिस्तौल लग गई। पिस्तौल से खेलते खेलते गोली पिता की पीठ पर जा लगी जो कि नाभी के पास जाकर फंस गई। गोली लगने से दलजीत सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे रायकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उसे लुधियाना के डी.एम.सी. रैफर किया गया। इसके बाद उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया। पी.जी.आई. लेकर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। यह भी पता चला है कि उक्त घटना की सूचना अभी तक पुलिस को नहीं दी गई है। इसके बावजूद पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News