Karwa Chauth के एक दिन पहले पति ने पत्नी से की दरिंदगी की सारी हद पार, रात पहले ही लौटा था विदेश से
punjabkesari.in Wednesday, Nov 01, 2023 - 11:46 AM (IST)

कपूरथला (भूषण/महाजन): गांव संधू चट्ठा में एक विवाहिता का उसके पति ने बेरहमी से कत्ल कर दिया। आरोपी पति गत दिन ही इटली से भारत आया था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सदर की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया गया है। आरोपी पति के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है।
गांव संधू चट्ठा में एक महिला हरप्रीत कौर (45) पत्नी सुखदेव सिंह का अपने पति के साथ मामूली विवाद हो गया। इसके उपरांत उसके पति सुखदेव सिंह ने उसके गले में परना डाल कर घसीट कर उसको कमरे में ले गया, फिर जमीन पर उसका सिर पटक-पटक कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने मृतका के भाई लखवीर सिंह के बयानों पर आरोपी पति के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। थाना सदर कपूरथला की एस.एच.ओ. सोनमदीप कौर ने बताया कि आरोपी पति की तलाश में छापेमारी जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here