Elante Mall में काम करने वाली महिला ने कर दिया बड़ा कांड, पूरी घटना जान रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2024 - 02:01 PM (IST)

चंडीगढ़: इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 थाना पुलिस ने सोमवार रात लिफ्ट में हिटाची कैश मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी के बैग में से हुई लाखों रुपए की चोरी की वारदात को सुलझाते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राहुल (24) निवासी गांव कजहेड़ी, रुपिंदर सिंह (33) निवासी मोहाली फेज-3बी1 के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की पहचान पर कर्मचारी के बैग और उसके पर्स से चोरी किए गए 11 लाख 14 हजार 500 रुपये बरामद कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें:  "15 मार्च को आने वाला है...", Moosewala के पिता ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

पुलिस को शक है कि इस वारदात में कोई ऐसा शख्स शामिल है, जिसे इस बात की पूरी जानकारी थी कि कौन कैश लेने आता है और कहां जाता है। इस संबंध में पुलिस ने पुराने रिकॉर्ड और जानकारी के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला ही इस घटना की मास्टरमाइंड थी। पुलिस के मुताबिक, वह एलांटे मॉल में स्थित ईथोस में काम करती थी। वह जानती थी कि हिटाची कैश मैनेजमेंट कंपनी से पैसा इकट्ठा करने के बाद, एच.डी.एफ.सी. बैंक में जमा किये जाते हैं। उसने इस बारे में राहुल और रूपिंदर को बताया। करीब 2 हफ्ते बाद आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: Weather:  पंजाब में आज बदलेगा मौसम, भारी बारिश का Alert, जानें कैसा रहेगा हाल...

मनीमाजरा निवासी सुखबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मोहाली स्थित हिटाची कैश मैनेजमेंट कंपनी में कैश कटोडियन कलेक्शन का काम करता है। सोमवार को वह टीम के साथ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एलांटे मॉल में कैश कलेक्शन के लिए आया थे। अलग-अलग दुकानों से कैश कलेक्शन कर वह लिफ्ट से वापस कंपनी जा रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने 2 बैग और पर्स में से 5 लाख 80 हजार 200 रुपए और बैग से 5 लाख 34 हजार 300 रुपए चुरा लिए। इसके बाद आरोपी महिला को लेकर कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News