पहले की युवक की बेरहमी से ह\त्या फिर किया यह कांड, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Friday, May 10, 2024 - 02:54 PM (IST)

पंजाब: फिरोजपुर जिले से एक युवक की बेरहमी से हत्या करने की खबर सामने आई है। मक्खू एरिया में युवक को मारकर लाश को नहर के पास फेंक दिया गया। मृतक की उम्र 25 साल बताई जा रही है। पुलिस द्वारा शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार कॉलोनी में चाय की दुकान वाले कुलवंत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। कुलवंत सिंह ने बताया कि वह सुबह सामान खरीदने के लिए मक्खू शहर गया था और जब वह फीडर नहर से होकर वापिस लौट रहा था तो उसे एक नौजवान की लाश दिखाई दी। मृतक के पास कोई सामान न मिलने पर मृतक की पहचान नहीं हो पाई। मृतक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे।

पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज करने पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पहचान न होने पर शव को शवगृह में रखवाया गया है तथा मामले की जांच जारी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News