पंजाब में खजाने को लेकर 'आप' सरकार का दावा, 4 महीनों का दिया ब्यौरा

punjabkesari.in Monday, Aug 01, 2022 - 02:59 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में आज आम आदमी पार्टी सरकार ने जी.एस.टी. और टैक्स को लेकर प्रेस कॉन्फ्रैंस की। इस दौरान पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने संबोधित करते हुए कहा नई  'आप' सरकार आते ही खजाने में बढ़ौतरी हुई है। पंजाब में जीतना कर्जा था उसमें से 4 महीनों दौरान 10,366 करोड़ रुपए उतारा गया है। 

वित्त मंत्री हरपाल चीमा जी.एस.टी.को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि जी.एस.टी. कलेक्शन में बढ़ावा हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर बात करें तो अप्रेल 2021 में जी.एस.टी. कलेक्शन 1924 करोड़ रुपए थी और 2022 में सरकार बदलने के बाद पहले महीने 1994 करोड़ रुपए हुई। दूसरे महीने मई में 2021 में 1266 करोड़ रुपए और 2022 मई में वही 1833 करोड़ रुपए कलेक्शन जी.एस.टी. हुई है। जून 2021 में 1111 करोड़ व जून 2022 में 1683 करोड़ रुपए का फायदा हुआ। जुलाई में 2021 में 1533 करोड़ रुपए और 2022 जुलाई में 1733 करोड़ रुपए का बढ़ावा हुआ है। कुल मिलाकर इन 4 महीनों के दौरान 24.15 फीसदी एक रिकार्ड बढ़ावा करते हुए 1924 कलैक्शन की है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News