विवादों में घिरा AAP विधायक, महिला ने लगाए गंभीर आरोप
punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 03:50 PM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के पटियाला के सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। एक महिला गुरप्रीत कौर ने विधायक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला खुद को विधायक की पत्नी बता रही है और आरोप लगा रही है कि विधायक ने धोखे से शादी की है। अब विधायक उसे छोड़ने की बात कर रहा है। महिला ने जीरकपुर पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाते हुए शादी की तस्वीरे भी दी हैं। यहीं नहीं महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि विधायक पठानमाजरा उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
वहीं विधायक पठानमाजरा के एक करीबी का इस मामले में बयान आया है। करीबी ने कहा कि ये तस्वीरे एडिड की गई हुई हैं, विधायक इस महिला को नहीं जानते। महिला पर मानहानि का केस दर्ज किया जाएगा है। वह विधायक पर झूठे आरोप लगा रही हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here