पूर्व CM चन्नी के हलके में आप की कार्यवाही, अवैध माइनिंग का किया पर्दाफाश
punjabkesari.in Friday, Jun 10, 2022 - 04:07 PM (IST)

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर पूर्व सी.एम. चन्नी के विधानसभा हलके पर कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार राघव चड्ढा ने चमकौर साहिब के गांव जिंदापुर में अवैध माइनिंग करने वालो पर कार्यवाही करने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सी.एम. चन्नी ने पंजाब के लोगों से झूठ बोला है। इसके साथ ही बताया कि एक अफसर द्वारा जंगलात विभाग की जमीन पर अवैध माइनिंग के खिलाफ आवाज उठाई गई थी तो उसका ट्रांसफर कर दिया गया था।
चड्ढा ने आरोप लगाए कि पूर्व सी.एम. चन्नी के सरंक्षण में रेत माफिया चलाया जा रहा था। रोजाना 1000 के करीब टिप्पर रेट के भरे जाते थे। इस मामले पर पूर्व सी.एम. चन्नी ने आवाज नहीं उठाई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here