अमृतसर: AAP कार्यकर्ताओं ने भाजपा महासचिव तरुण चुघ के घर बाहर तोड़ी बैरिकेडिंग, गरमाया माहौल
punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 06:19 PM (IST)
पंजाब डेस्क : कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में आज अमृतसर में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा चुघ के घर के बाहर की गई बेरिकेडिंग तोड़ दी गई। इसे लेकर माहौल गरमा गया और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए।
इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, भाजपा और ईडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

