जालंधर में दर्दनाक हादसा: स्कूटी की टक्कर से जलेबी विक्रेता पर गिरा खौलता तेल, हालत गंभीर

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 10:33 AM (IST)

जालंधर: शहर के व्यस्त भार्गव कैंप इलाके में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक अनियंत्रित स्कूटी सवार युवती ने सड़क किनारे लगी जलेबी की रेहड़ी में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कड़ाही में खौल रहा गर्म तेल रेहड़ी मालिक के ऊपर जा गिरा, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।

कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रेहड़ी मालिक रोज की तरह जलेबी और समोसे तल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही एक्टिवा स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे रेहड़ी से टकरा गई। टक्कर लगते ही गर्म तेल से भरी कड़ाही पलट गई और वहां काम कर रहे युवक के चेहरे व ऊपरी शरीर पर गिर गई।  हादसे के बाद युवक दर्द से चिल्लाने लगा। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे संभाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, उसके चेहरे और शरीर के ऊपरी हिस्से पर जलन के गंभीर घाव हैं और उसका इलाज जारी है। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News