Punjab: हाजीपुर में ट्रक और टिप्पर की जोरदार टक्कर, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 01:43 PM (IST)

हाजीपुर (जोशी): जिले में ट्रक और टिप्पर की जोरदार टक्कर होने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, हाजीपुर के बस स्टैंड के पास बीती रात करीब 10 बजे एक ट्रक और टिप्पर के बीच हुई जोरदार टक्कर में ट्रक चालक के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ट्रक नंबर पी.बी.07-सी.डी.4331 जो मुकेरियां की तरफ से आ रहा था और तलवाड़ा की ओर जा रहा था, जब हाजीपुर बस स्टैंड के पास पहुंचा, तो उसने सामने से तलवाड़ा की ओर से आ रहे एक टिप्पर को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। घायल होने के बावजूद ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घटना की सूचना मिलते ही हाजीपुर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को सड़क के एक किनारे करवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया गया। पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News