जालंधर में GT Road पर पलटा दूध से भरा Verka कैंटर, सड़क पर बिखरा दूध
punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2026 - 02:10 PM (IST)
जालंधर (सोनू) : जीटी रोड पर एक कैंटर के पलटने की खबर सामने आई है। दूध से लद्दा कैंटर फिल्लौर में जीटी रोड पर बने कट के पास डिवाइडर टकरा गया और सड़क पर पलट गया। मिली जानकारी के मुताबिक, जालंधर से दूध से भरा कैंटर फिल्लौर जीटी रोड वेरका के सामने मोटरसाइकिल को बचाने के कारण डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस दौरान सड़क पर दूध ही दूध बिखकर गया, जिसके बाद भारी जाम भी लग गया।
मामले की जानकारी देते हुए एसएसएफ सरबजीत सिंह ने बताया कि हादसे में चालक का बचाव रहा। इस घटना में सड़क पर दूध बिखरने से चालक का काफी नुकसान हुआ है। ड्राइवर ने बताया कि कट से नीचे उतरते समय सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में वह अंधेरे और कोहरे के कारण डिवाइडर को नहीं देख सका, जिसके कारण उसका कैंटर सड़क पर पलट गया। सुरक्षा के इंतजाम किए और हाइड्रा मशीन की मदद से कैंटर को सीधा कर सड़क से दूर किया गया। इसके बाद यातायात सुचारु रूप से शुरू हो सका।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

