फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, 3 बच्चों सहित 5 की मौ+त

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2026 - 08:21 AM (IST)

जलालाबाद: फिरोजपुर-फाजिल्का मेन हाईवे पर स्थित थेह कलंदर टोल प्लाज़ा के नजदीक एक बेहद दर्दनाक और भयानक सड़क हादसा होने की ख़बर सामने आई है। इस दुखद हादसे के दौरान 3 मासूम बच्चों समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी और सामने आए विवरणों के मुताबिक, गाँव वड्डा टिवाणा कलां से एक बारात फ़ाज़िल्का के गाँव करनी खेड़ा में गई थी। शादी का समारोह ख़त्म होने के बाद जब यह बारात वापस अपने गाँव लौट रही थी, तो रास्ते में फ़िरोज़पुर-फ़ाज़िल्का हाईवे पर थेह कलंदर टोल प्लाज़ा के नज़दीक उनकी क्रूज़र गाड़ी सामने से आ रही एक तेज़ रफ़्तार पिकअप गाड़ी से ज़ोरदार टकरा गई।

टक्कर इतनी ज़बरदस्त और भयानक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस भयानक हादसे में जान गँवाने वालों में तीन मासूम बच्चे (जिनमें एक साल का छोटा बच्चा और दो बच्चे 13 व 14 साल की उम्र के थे), एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लगभग 13 लोगों को तुरंत एस.एस.एफ. और अन्य टीमों की मदद से इलाज के लिए फ़ाज़िल्का के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। हलका विधायक और फ़ाज़िल्का के एस.पी. साहब विशेष रूप से सिविल अस्पताल पहुँचे और घायल हुए लोगों का हाल-चाल जाना।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News