पुलिस रेड को लेकर ACP और MLA आमने-सामने, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Wednesday, Jul 13, 2022 - 08:37 PM (IST)

लुधियाना: लुधियाना के हलका दक्षिण में आज ए.सी.पी. और वार्ड की एम.एल.ए. में झगड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार ए.सी.पी. ज्योति यादव बिना जानकारी दिए आज हलका दक्षिणी में लोगों के घरों में रेड करने पहुंची। जब इस बात की जानकारी हलके की आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना को मिली तो उन्होंने ए.सी.पी. की जमकर कलास लगाई।

विधायक ने ए.सी.पी. को को कहा कि उन्होंने किस से पूछकर इस इलाके में रेड की है। रेड करने से पहले इस हलके की  विधायका से सम्पर्क करना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस का रेड करना जरूरी है और अच्छी बात है लेकिन इस दौरान विधायका को साथ लेना बहुत जरूरी था।  हलके में नशे कहां बिकता है और कौन लोग इस में शामिल इस बारे में अक्सर पुलिस की बजाय अपने वार्ड के विधायको बता देते हैं। लेकिन पुलिस का इस तरह से अचानक आकर लोगों के घरों तलाशी लेना उनमें डर पैदा कर रहा है। 

इस बारे में अपनी सफाई देते हुए ए.सी.पी. ज्योति यादव ने कहा कि वह पुलिस कमिश्नर के कहने पर आई हैं। इस पर वार्ड विधायका ने कहा कि क्या आप लोग सोए हुए है। पुलिस कमिश्नर ने तो कहा था विधायकों को साथ लेकर सर्च अभियान चलाओ ताकि लोगों का सहयोग मिल सके। ऐसे तो लोगों में डर का माहौल है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News