भारत-पाक सरहद पर BSF का Action, 1 पैकेट हैरोइन बरामद
punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2023 - 07:19 PM (IST)

तरनतारन (रमन): भारत-पाकिस्तान सरहद बी.एस.एफ. को बड़ी कामयाबी मिली है। बी.एस.एफ. ने सरहद पर लगी कंटीली तार के नजदीक से 1 पैकेट हैरोइन बरामद किया है, जिसका वजन 360 ग्राम बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार भारत-पाकिस्तान सरहद की बी.ओ.पी. पलोपत्ती में गुरुवार की सुबह बी.एस.एफ. के जवानों द्वारा तलाशी अभियान चलाया था। तब बी.एस.एफ. के जवानों ने खेतों से 1 पैकेट हैरोइन बरामद किया। इसका वजन 360 ग्राम बताया जा रहा है। हैरोइन अपने कब्जे में लेने के बाद बी.एस.एफ. द्वारा कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।